गोहद: गोहद थाना क्षेत्र के बांकेपुर गांव में मुंहवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, क्रॉस मामला दर्ज
Gohad, Bhind | Oct 26, 2026 गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत बांकेपुर गांव में मुंह बाद के चलते सुरेश सिंह गुर्जर एवं उदय सिंह गुर्जर के बीच खेतों पर विवाद हो गया । उक्त विवाद के चलते दोनों पक्षों ने एक दूसरे की मारपीट कर दी। पुलिस ने फरियादियों की सूचना पर दोनों लोगों के खिलाफ सोमवार को लगभग 1:00 बजे क्रॉस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।