#बिसाऊ_में_गौपाष्टमी_पर्व_की_धूम,
गौमाता की पूजा-अर्चना कर लिया सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
बिसाऊ में गौपाष्टमी पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गौभक्तों ने गौमाता की पूजा-अर्चना कर तिलक लगाया और गुड़, हरा चारा व विभिन्न प्रकार के पकवान खिलाकर पुण्य लाभ कमाया। सुबह से ही गोशालाओं और गौवंश के स्थानों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही देखने को मिली। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गौपाष्टमी के अवसर पर गौसेवा, संरक्षण और संवर्धन का संदेश भी दिया गया।
#बिसाऊ #गौपाष्टमी #गौमाता #गौसेवा #गौपूजन #शेखावाटीएक्सप्रेस #झुंझुनूं #राजस्थान
Jhunjhunun, Jhunjhunu | Nov 17, 2026