शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के हसनपुर सूरत गांव निवासी 32 वर्षीय अमरजीत राज, जो गृह मंत्रालय के अधीन Border Security Force में सीनियर अकाउंटेंट के पद पर तैनात बीएसएफ जवान थे, उनका शव सोमवार देर शाम दिल्ली के साकेत स्थित सरकारी आवास में पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। सात माह पूर्व उनका विवाह हुआ था।