शिकोहाबाद: थाना मक्खनपुर पुलिस ने गैंग लीडर प्रमोद की ₹8.70 लाख की संपत्ति की कुर्क
एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में थाना मक्खनपुर पुलिस ने संगठित अपराधों में लिप्त गैंगलीडर प्रमोद कुमार की ₹8.70 लाख मूल्य की चल-अचल संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत शनिवार शाम 5 बजे क़रीबन कुर्क कर जब्त किया। प्रमोद कुमार पर हमले, धमकी, चोरी और छिनैती जैसे गंभीर अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं।