शिकोहाबाद: हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी को खैरगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार, हाथबंत चौराहा पर जान से मारने की नीयत से की थी मारपीट
थाना खैरगढ़ पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे आरोपी मायाराम को शनिवार दोपहर तीन बजे क़रीबन गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने दिनांक 26 फरवरी 2025 को हाथबंत चौराहा पर जान से मारने की नीयत से मारपीट की थी। उक्त प्रकरण में थाना खैरगढ़ पर मामला दर्ज था। पुलिस ने आरोपी को ग्राम रैपुरा स्थित सरकारी स्कूल के पास से गिरफ्तार किया।