शिकोहाबाद: ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत हत्या के प्रयास के आरोपी को दबरई कोर्ट ने 10 साल की सजा और ₹25 हजार जुर्माना सुनाया
एसएसपी सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन एवं मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के चलते थाना रजावली क्षेत्र के एक गंभीर अपराध में आरोपी को कोर्ट ने सजा सुनाई है। थाना रजावली पर पंजीकृत हत्या प्रयास व अन्य मामलों में नामजद को दबरई कोर्ट में शुक्रवार दोपहर दो बजे करीबन माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-02 द्वारा दोषी करार देते हुए 10 वर्ष का सश्रम कारावास सुनाया।