शिकोहाबाद: कानून से भागे अभियुक्त और अभियुक्ता को थाना मक्खनपुर पुलिस ने इंदुमई से दबोचा
थाना मक्खनपुर पुलिस ने इंदुमई गांव से वांछित अभियुक्त श्यामविरेश उर्फ श्यामब्रेश और अभियुक्ता मंगो देवी उर्फ ममता देवी को शुक्रवार दोपहर दो बजे क़रीबन गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के खिलाफ संगठित अपराध, मारपीट, उकसाने और अपराध छिपाने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी अपने घर में छिपे हैं। दबिश देकर पकड़ा।