आंवला: आंवला में तेज बारिश से सात कच्चे मकान गिरे, घर का सामान मलबे में दबा, परिवार बाल-बाल बचे
आंवला तहसील में रविवार शाम पांच बजे तक हुई तेज बारिश के कारण सात गांवों में कच्चे मकान गिर गए। इन मकानों के मलबे में घर का सारा सामान दब गया। हालांकि, सभी परिवार बाल-बाल बच गए और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हल्का लेखपालों ने गिरे हुए मकानों का जायजा लिया है।