कुरसाकांटा: डुमरिया पंचायत के ततमा टोला स्कूल में बच्चों को परोसा जा रहा कीड़े वाला चावल, प्रशासन बेखबर
कुर्साकांटा प्रखंड अंतर्गत डुमरिया पंचायत के वार्ड संख्या 5 स्थित प्राथमिक विद्यालय ततमा टोला में मध्याह्न भोजन (MDM) योजना के तहत बच्चों को दी जा रही व्यवस्था गंभीर सवालों के घेरे में आ गई है। स्कूल में पायलट प्रोजेक्ट के तहत जो चावल भरोसा जा रहा है उसमें भारी मात्रा में कीड़े पाए गए हैं। इतना ही नहीं, बच्चों के खाने के लिए भेजे गए चावल में सूरा जैसी आकृति