कुरसाकांटा: ग्राम पंचायत सिकटिया में तेज़ आंधी ने मचाई भारी तबाही, दर्जनों परिवार बेघर; मुआवजे की मांग तेज
कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिकटिया के नया टोला (वार्ड संख्या 06, 07 और 08) में गुरुवार की संध्या अचानक आई तेज़ आंधी ने भारी तबाही मचाई। देखते ही देखते करीब 50 घरों की छतें उड़ गईं, जिससे दर्जनों परिवार बेघर हो गए। हालांकि, इस प्राकृतिक आपदा में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।ग्रामीण कुर्बान अंसारी के अनुसार, आंधी इतनी तेज़ थी कि लोग कुछ