कुरसाकांटा: प्रखंड के 13 पंचायतों में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर का हुआ आयोजन, अब तक बनाए गए 475 कार्ड
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र के 13 पंचायतों में सोमवार को आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर के माध्यम से अब तक कुल 475 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंचायती राज पदाधिकारी अमित कुमार मिश्र ने बताया कि यह शिविर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आयोजित