कुरसाकांटा: कुर्साकांटा मुख्य सड़क पर बस स्टैंड के समीप जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नागरिकों का फूटा गुस्सा, #jansamsaya
कुर्साकांटा दुर्गा मंदिर से लेकर हत्ता चौक तक मुख्य सड़क पर हो रहे जल जमाव से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सड़क पर जलभराव के कारण न केवल राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि वाहनों का फिसलना और स्कूली बच्चों को जोखिम उठाकर स्कूल जाना रोजमर्रा की समस्या बन चुकी है। इस साल की पहली बारिश ने कुर्साकांटा प्रखंड में विकास की पोल खोल कर