कुरसाकांटा: SSB और कुर्साकांटा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 289 किलो गांजा बरामद, एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
सीमा सुरक्षा बल (SSB) की 56वीं वाहिनी और कुर्साकांटा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। रविवार रात लगभग 2 बजे गुप्त सूचना के आधार पर लक्ष्मीपुर गांव वार्ड संख्या-01 में छापेमारी कर 289 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। इस अभियान की अगुवाई एसएसबी के निरीक्षक (सामान्य) प्रवीण प्रभाकर ने की, जो वर्तमान में 56वीं वाहिनी