बांधवगढ़: कन्या विद्यालय पहुंचे प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान, छात्राओं से जाना पढ़ाई और सुविधाओं का हाल
उमरिया में जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने कन्या विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई, स्कूल की सुविधाओं और उनकी जरूरतों के बारे में जानकारी ली। मंत्री ने छात्राओं से कक्षा में पहुंचकर सहज अंदाज में बातचीत की और पढ़ाई से जुड़े सवाल भी पूछे। छात्राओं से संवाद किए