देहरादून: उत्तराखंड बेरोजगार संघ के आंदोलन को कांग्रेस का मिला समर्थन, कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने दी चेतावनी
देहरादून में पेपर लीक मामले को लेकर परेड ग्राउंड में जारी बेरोजगार संघ के धरने को कांग्रेस का समर्थन मिल गया है। आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना पार्टी पदाधिकारियों के साथ धरना स्थल पहुंचे। आंदोलनरत युवाओं ने उनका तालियों से स्वागत किया। धस्माना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बेरोजगार युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी है।