देहरादून: देहरादून के राजपुर रोड में निजी कॉलेज की बस ने तीन लोगों को मारी टक्कर, घटना का सीसीटीवी आया सामने
देहरादून के राजपुर रोड पर देहरादून के एक एक निजी कॉलेज की बस ने सड़क पर चल रहे तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे का पूरा मंजर पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कूली बस अनियंत्रित होकर सीधे सड़क पर चल रहे लोगों से टकरा गई। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। फिलहाल घटना की सूचना पुलिस को दी गई है.