देहरादून: सीएम धामी ने शहीद सम्मान यात्रा 2.0 का शुभारंभ किया, शहीदों के परिजनों से की मुलाकात
देहरादून में सैनिक कल्याण विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शिरकत की। वहीं कार्यक्रम में सीएम धामी ने शहीदों को नमन कर उनके परिजनों से मुलाकात की इस दौरान सीएम ने शहीद सम्मान यात्रा 2.0 का शुभारम्भ भी किया