देहरादून: प्रेमनगर में क्षतिग्रस्त पुल के पास वैकल्पिक सड़क तैयार, वाहनों की आवाजाही शुरू
बल्लूपुर–पंवाटा हाईवे पर प्रेमनगर के पास क्षतिग्रस्त पुल के कारण पिछले कई दिनों से स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पुल के क्षतिग्रस्त होने से वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई थी, जिससे क्षेत्र के निवासियों के साथ-साथ आस-पास के कस्बों से आने-जाने वालों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।