कुंडा: राय असकरनपुर से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
महेशगंज पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो और एससी/एसटी एक्ट से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों को बुधवार शाम 5 बजे गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में थाना प्रभारी संदीप कुमार तिवारी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त कौनेन खान और सैफ हुसैन को राय असकरनपुर के आईटीडी अंडरपास के पास से पकड़ा। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।