आबू रोड: आबूरोंड के मावल में जिला कलेक्टर ने औद्योगिक क्षेत्र का दौरा किया, ग्रोथ सेंटर फेज-II का निरीक्षण कर दिए निर्देश
आबूरोंड के मावल में जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने आज इकाई कार्यालय के अंतर्गत आने वाले औद्योगिक क्षेत्रों—अर्बुदा, अम्बाजी, ग्रोथ सेंटर फेज-प्रथम एवं ग्रोथ सेंटर फेज-द्वितीय का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्रोथ सेंटर फेज-द्वितीय स्थित त्रिवेदी क्रॉप प्राइवेट लिमिटेड इंडस्ट्रीज का भी अवलोकन किया।