कोईलवर: पचैना गांव के समीप पुलिस ने ऑटो और बाइक पर लदे 195 लीटर देसी शराब को किया बरामद, ऑटो और बाइक जब्त, कारोबारी फरार
कोईलवर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर पचैना सकड़ी रोड पचैना गांव के समीप से कोईलवर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ऑटो तथा बाइक पर लदे 195 लीटर देसी शराब को शुक्रवार की शाम बरामद किया गया। इसके साथ ही ऑटो और बाइक जब्त किया गया है। इसकी जानकारी कोईलवर थाना अध्यक्ष नरोत्तम चंद्र ने शुक्रवार की रात्रि 9:30 बजे दी ।