पटना ग्रामीण: 3 स्ट्रैंड रोड में जन कल्याण संवाद का हुआ आयोजन, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सुनी लोगों की फरियाद
3 स्ट्रैंड रोड में शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे जन कल्याण संवाद का आयोजन किया गया। जहां बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लोगों की फरियाद सुनी। मौके पर भारी संख्या में लोग अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। विजय कुमार सिन्हा ने सभी लोगों की एक-एक कर समस्याओं को सुना और उसके त्वरित समाधान का संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिया।