पटना ग्रामीण: वैलेंटाइन डे पर राजधानी के पार्कों में हिंदू शिव भवानी सेना का प्रदर्शन, कहा- प्रेम की आड़ में अश्लीलता बर्दाश्त नहीं
वैलेंटाइन डे के मौके पर राजधानी पटना के पार्कों में शुक्रवार को काफी मात्रा में प्रेमी जोड़ा इश्क का इजाहर करने पहुंच रहे हैं। वहीं, इस दौरान सुबह 11 बजे से ही हिंदू शिव भवानी सेना के कार्यकर्ताओं ने पार्कों में विरोध प्रदर्शन किया और पार्कों में घूम-घूम कर उन्होंने कहा कि सीधे तौर पर हम प्रेम के खिलाफ नहीं है।