हरसूद: छनेरा बाजार में शनिवार को जमकर खरीदारी, सड़क किनारे खड़े वाहनों से हुई परेशानी
दीपावली पर्व को लेकर लोगों ने शनिवार को भी बाजार क्षेत्र छनेरा में जमकर खरीदी की। शनिवार शाम 6 बजे तक भी बाजार में लोगों की हलचल बनी रही। दीपावली पर्व पर हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग बाजार में खरीदी करने पहुंचते हैं जिन्हें बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।