लखीसराय: उत्पाद पुलिस द्वारा किऊल स्टेशन एवं उसके उत्तर बहियार से शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार
बुधवार अपराह्न 2:28 बजे उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया. किऊल स्टेशन से 21 लीटर वीयर के साथ खगौर गांव के रहने वाले अमित कुमार को तथा किऊल स्टेशन के उत्तर बहियार से 9.900 लीटर विदेशी शराब के साथ खगौर गांव के रहने वाले सुबोध कुमार को गिरफ्तार किया गया.