सीलमपुर: हत्या के प्रयास के मामले में क्राइम ब्रांच ने भोला गैंग के तीन बदमाशों को रोहिणी सेक्टर 10 से गिरफ्तार किया
सुल्तानपुरी थाना में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में वांटेड भोला गैंग के तीन कुख्यात बदमाश को रोहिणी सेक्टर 10 से क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के पास से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है. क्राइम ब्रांच डीसीपी संजय सेन ने बताया की गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौरव उर्फ गहरी, अनुराग उर्फ अंता और कुणाल उर्फ स्निपर के तौर पर हुई है.