उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में शुक्रवार रात बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर अंधाधुंध फायरिंग की और भागते वक्त पेट्रोल पंप के सुपरवाइजर के पेट पर शीशा से वार कर फरार हो गए . सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया . जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है .