नंद नगरी इलाके के सुंदर नगरी में शुक्रवार रात हुई राहुल उर्फ मनीष नाम के युवक की हत्या के विरोध में पीड़ित परिवार ने शनिवार दोपहर 2:00 बजे प्रदर्शन किया इस दौरान पीड़ित परिवार ने सड़क जामकर न्याय की मांग की, प्रदर्शन और सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और समझा बूझकर किसी तरीके से लोगों को शांत करवाया.