दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका लगा है.शुक्रवार को कांग्रेस के वीर सिंह धींगान आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी में वीर सिंह धींगान को शामिल कराया। उन्होंने वीर सिंह को सीमापुरी से टिकट देने की भी घोषणा कर दी है.