व्यासपुर/यमुनानगर, 23 नवंबर। मेला श्री कपाल मोचन-श्री आदिबद्री परिसर में प्रशासन द्वारा श्रद्घालुओं की सुविधाओं के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए है ताकि श्रद्घालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न आएं। मेला परिसर में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी अपने अपने विभाग से संबंधित कार्यों में दिन-रात पूरी मुस्तैदी के साथ कार्यों में लगे हुए है। इसी कड़ी में हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम द्वारा मेला परिसर में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। मेला परिसर में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ रोशनी की समुचित व्यवस्था की गई है। बिजली विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं, ताकि बिजली से संबंधित किसी भी समस्या का तुरंत समाधान किया जा सके।
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिजली लाइनों, उपकरणों एवं अन्य व्यवस्थाओं की नियमित जांच की जा रही है। मेला परिसर में दिन-रात बिजली को सूचारू से चलाने के लिए हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम व्यासपुर के कार्यकारी अभियंता जगमीत सिंह को ऑलआवर इंचार्ज बनाया गया है। एसडीओ धर्मेन्द्र कुमार को मेला ऑफिसर कम नोडल बनाया गया है। मेला परिसर में बिजली विभाग के एसडीओ, जेई, फोरमैन व लाईनमैन बिजली व्यवस्था पर नजर रखे हुए है। बिजली सूचारू रूप से चलाने के लिए के 200 केवीए के 9 ट्रांसफार्मर व 100 केवीए के 3 ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। इसी प्रकार 62 केवीए के 10 जरनेटर, 125 केवीए के 2 जरनेटर मेला परिसर में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए हैं। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं सुखद वातावरण मिले।
Jagadhri, Yamuna Nagar | Nov 23, 2026