व्यासपुर/यमुनानगर, 23 नवंबर।
हिन्द दी चादर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के साहस, त्याग और बलिदान की गाथा पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन मेला श्री कपाल मोचन-आदिबद्री में किया गया।
कार्यक्रम में ताल गुरू प्रोडेक्शन के कलाकारों ने गुरु साहिब जी के जीवन आदर्शों और अमर विरासत पर आधारित कार्यक्रम की प्रस्तुति दी, जिसके माध्यम से श्री गुरू तेग बहादुर जी के महान बलिदान को बाखूबी दर्शाया गया। श्री गुरू तेग बहादुर जी ने धर्म की रक्षा व मानवता के लिए जो महान कार्य किए हैं, को यहां पर हिंद दी चादर कार्यक्रम के माध्यम से दिखाने का काम किया गया। कार्यक्रम में ताल गुरू प्रोडेक्शन के मुख्य आर्टिस्ट तलविन्द्र सिंह व विभिन्न किरदार निभाने वाले 22 कलाकारों ने उस समय मुगलों द्वारा जो अत्याचार व यातनाएं दी गई थी उन्हें हिंद दी चादर कार्यक्रम में दिखाने का काम किया।
इस मौके पर कार्यक्रम में गुरू तेग बहादुर जी के त्याग, साहस, बलिदान व उन्होंने जो महान शहादत दी है उस बारे में जानकारी दी गई। श्री गुरू तेग बहादुर जिन्हें हिंद की चादर भी कहा जाता है, उन द्वारा जो शहादत दी गई है वह सर्व समाज के लिए है। श्री गुरू तेग बहादुर जी ने धर्म एवं मानवता की रक्षा के लिए जो शहादत दी थी वह हम सबको प्रेरणा देने का काम कर रही है।
कार्यक्रम में ताल गुरू प्रोडेक्शन के कलाकारों द्वारा हिंद की चादर’ कार्यक्रम में सभी कलाकार अपनी प्रभावशाली अभिनय प्रतिभा के माध्यम से गुरु साहिब के जीवन आदर्शों और ऐतिहासिक प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। श्री गुरू तेग बहादुर जी के जीवन वृतांत को इस तरह संजोया गया मानो सभी दृश्य प्रत्यक्ष रूप से संजीव हो उठे हो। कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं व सिख संगत के साथ-साथ सभी ने इस शो की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि गुरू तेग बहादुर जी की जो शिक्षाएं है उन्हें हमें अपने जीवन में धारण करना और युवा पीढ़ी को भी इस बारे में बताना है।
कार्यक्रम में ताल गुरू प्रोडेक्शन के कलाकारों ने भाई खुशहाल सिंह की शहादत व गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान को बहुत ही बेहतरीन तरीके से दर्शकों के समक्ष प्रस्तुुत किया। भाई खुशहाल सिंह ने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए श्री गुरु तेग बहादुर जी के साथ अपने प्राणों की आहुति देकर अद्वितीय साहस, त्याग और समर्पण का परिचय दिया था। उनका बलिदान भारतीय इतिहास में धार्मिक स्वतंत्रता, मानवीय मूल्यों और सत्य की रक्षा का प्रेरणादायक उदाहरण है। भाई खुशहाल सिंह की शहादत हमें सिखाती है कि धर्म, मानवता और दूसरों के अधिकारों की रक्षा के लिए निस्वार्थ भाव से खड़े रहना ही सच्ची वीरता है। उनकी महान कुर्बानी सदैव आने वाली पीढिय़ों को प्रेरित करती रहेगी। इस मौके पर जिला राजस्व अधिकारी तरूण सहौता ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से श्री गुरू तेग बहादुर जी के जीवन सिख इतिहास एवं बलिदान के बारे जानकारी दी गई है। इस अवसर पर सरस्वती बोर्ड के सीईओ कुमार सुप्रवीन, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, सरस्वती नगर की बीडीपीओ नेहा शर्मा आदि उपस्थित रहें।