पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय के बाहर सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर पोस्टर लगा, 'बिहार करे पुकार'
जदयू कार्यालय के बाहर रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे एक पोस्टर देखने को मिला। जिस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को राजनीति में आने का निमंत्रण दिया गया है। पोस्टर में लिखा है बिहार करे पुकार आईये निशांत कुमार। इस पोस्टर के लगने के बाद अब सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की अटकलें तेज हो गई है।