पटना ग्रामीण: निशांत के राजनीति में आने की खबर पर सांसद पप्पू यादव ने कहा- CM के बेटे राजनीति में आएंगे तभी JDU विभीषण लोगों से बचेगा
रविवार की सुबह 11:00 पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि अगर सीएम के बेटे राजनीति में आते हैं तो उनका स्वागत है। वे आएंगे तभी JDU विभीषण लोगों से बचेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में कांग्रेस बड़े भाई की भूमिका में रहेगा।