पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में 'मन की बात' कार्यक्रम का प्रसारण, पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत कई कार्यकर्ताओं ने सुनी
भाजपा कार्यालय में रविवार सुबह 11:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और कार्यालय मंत्री प्रवीण पटेल समेत कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में मन की बात कार्यक्रम को सुना।