🧘 तरीचरकलां में हर्षोल्लास से मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
--
"योग से निरोग" के संदेश के साथ आज दिनांक 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल तरीचरकलां में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सबने मिलकर किया योगाभ्यास
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, नगर परिषद तरीचरकलां के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मैदान में ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, वज्रासन सहित विभिन्न योगासन और अनुलोम-विलोम, भ्रामरी जैसे प्राणायाम का अभ्यास किया गया।
योग कार्यक्रम का संचालन मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा किया गया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि "योग सिर्फ 21 जून का आयोजन नहीं है। इसे रोज 30 मिनट अपनाकर हम तनावमुक्त, स्वस्थ और निरोगी जीवन जी सकते हैं। योग से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और मन शांत रहता है।"
कार्यक्रम के समापन पर सीएमओ महोदया ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि योग को दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाएं और अपने परिवार-मोहल्ले में भी योग के लिए जागरूकता फैलाएं।
#InternationalYogaDay2026 #JansamparkMP #niwari
2 views | Niwari, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026