फर्रुखाबाद: 2 लाइनमैनों के बीच मारपीट, एक लाइनमैन पर सिर में काँच की बोतल मारने का आरोप, मेडिकल परीक्षण जिला अस्पताल में कराया गया
थाना कादरीगेट के गांव भोपत पट्टी निवासी 25 वर्षीय संविदा लाइनमैन शिवदत्त पुत्र लाखन सिंह शाक्य को घायल अवस्था में पुलिस ने जिला अस्पताल लोहिया की इमरजेंसी में भर्ती कराया।ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने इलाज के बाद तहरीर के आधार पर घायल संविदा लाइनमैन का मेडिकल परीक्षण किया है। घायल संविदा लाइनमैन शिवदत्त शाक्य ने मंगलवार शाम लगभग 4 बजे घटना की जानकारी दी है।