फर्रुखाबाद: छेड़छाड़ और धमकी से आहत युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, हुई मौत; पिता ने पड़ोसी युवक पर लगाया आरोप, 2 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र एक गांव निवासी एक युवती की मौत के मामले में परिजनों ने पड़ोसी युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के पिता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री के साथ छेड़छाड़, धमकी और मानसिक उत्पीड़न की घटना के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। शिकायतकर्ता के अनुसार, 9 जून को उनकी