बाढ़: बाढ़ के अनुग्रह नारायण सिंह कॉलेज के प्रेक्षागृह में श्रावणी पूजा समारोह का आयोजन
Barh, Patna | Aug 2, 2025 बाढ़ के अनुग्रह नारायण सिंह कॉलेज के प्रेक्षागृह में शनिवार को लगभग 3 बजे श्रावणी पूजा समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भोजपुरी की प्रसिद्ध गायिका स्वाति मिश्रा पहुंची, जिन्हें देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार सरकार में मंत्री हरि सहनी, स्वाति मिश्रा, तथा नेहा सिंह ने भगवान राम को पुष्प अर्पित कर संयुक्त रूप से किया।