बाढ़: बाढ़ अनुमंडल के बिहारी बिगहा गांव में करंट लगने से एक महिला की मौत
Barh, Patna | Aug 2, 2025 बाढ़ अनुमण्डल के बिहारी बिगहा गांव में करेंट लगने से एक महिला की मौत हो गयी। इसके बाद महिला को बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। स्थानीय नागरिक ने शनिवार को शाम 4 बजे बताया कि महिला स्नान करने के बाद छत पर कपड़ा पसारने के लिए गयी थी। तभी पैर फिसल गया और कटे हुए 440 वोल्ट के बिजली के तार के संपर्क में आ गयी और हादसे का शिकार हो गई।