बाढ़: बाढ़ अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
Barh, Patna | Aug 1, 2025 बाढ़ के अनुमण्डल कार्यालय के सभाकक्ष में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर अनुमण्डल पदाधिकारी बाढ़ चंदन कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को 4 बजे एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बाढ़ अनुमण्डल के एसडीपीओ राकेश कुमार, अनुमण्डल अस्पताल के उपाधीक्षक विनय कुमार, नगर परिषद के स्वच्छता पदाधिकारी सहित कई पदाधिकारी, कई विद्यालय के शिक्षक, समाजसेवी,साहित्यकार, शामिल हुए।