बाढ़: बख्तियारपुर में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत, ग्रामीणों ने बाढ़ गुलाबबाग चौक किया जाम
Barh, Patna | Aug 3, 2025 बाढ़ के गुलाबबाग निवासी संटू कुमार और धर्मेंद्र यादव के बख्तियारपुर जाने के क्रम में अज्ञात वाहन द्वारा बीती रात टक्कर मार दी गई जिससे दोनों घायल हो गए। बाढ़ के अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही एक युवक संटू कुमार की मौत हो गई । गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार की सुबह 7 बजे गुलाबबाग चौक को जाम कर दिया।