डुमरांव: नावाडेरा वार्ड 14 में बदहाल सफाई व्यवस्था व स्ट्रीट लाइट का अभाव, नगर परिषद से दुरुस्त करने की मांग
Dumraon, Buxar | Aug 22, 2026 नगर परिषद के विस्तारित क्षेत्र नावाडेरा वार्ड 14 में साफ-सफाई की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पूर्व वार्ड सदस्य राजेश सिंह यादव ने शनिवार सुबह करीब 8 बजे मोहल्ले की समस्याओं को उजागर करते हुए कहा कि यहां नियमित रूप से न तो झाड लगता है न अन्य कोई सुविधा है।