लिधौरा: चंदेरा पुलिस की कार्रवाई: घर में घुसकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
टीकमगढ़ जिले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 14 अप्रैल की रात आरोपी ने घर में घुसकर धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया था। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। बाद में उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।