लखीसराय: पुरानी बाजार सदर अंचल परिसर के शिव मंदिर में 14 अप्रैल को होगा महा रुद्राभिषेक महोत्सव
लखीसराय। शहर के पुरानी बाजार सदर अंचल परिसर स्थित शिव मंदिर में आगामी 14 अप्रैल को एक दिवसीय श्री शिव महा रुद्राभिषेक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। रविवार की दोपहर 2:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर अंचल परिसर स्थित श्री शिव-पार्वती मंदिर में इस पावन आयोजन को लेकर तैयारी जोरों पर है।