भादरा: सरदारगढियां के सरपंच ने संभाला पंचायत का कार्यभार
ग्राम पंचायत सरदारगढ़िया में शनिवार को सरपंच महिपाल बेनीवाल ने सुबह 11 बजे स्वागत-सम्मान के बीच कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने बिना भेदभाव पारदर्शिता से गांव का विकास कराने तथा सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया। इस दौरान वार्ड पंच व ग्रामीण मौजूद रहे।