पटना ग्रामीण: हड़ताली मोड़ से 27 लोगों से चेन स्नेचिंग करने वाला अपराधी पुलिस द्वारा गिरफ्तार
श्री कृष्णा पुरी थाने की पुलिस ने पटना के हड़ताली मोड़ से 27 लोगों से चेन स्नेचिंग करने वाले अपराधी को सोमवार को गिरफ्तार किया है। मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे मामले की जानकारी सचिवालय एसडीपीओ 2 साकेत कुमार ने दी है। मौके पर साकेत कुमार ने बताया कि इस गिरोह के चार सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।