डुमरांव: मध्य विद्यालय नया भोजपुर में साइबर मंगलवार के तहत जागरूकता अभियान, छात्रों को दिए गए बचाव के अहम टिप्स
Dumraon, Buxar | Aug 18, 2026 मध्य विद्यालय नया भोजपुर में मंगलवार की सुबह 11 बजे साइबर मंगलवार कार्यक्रम के तहत एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व नया भोजपुर थाना के थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना था।