शाहबाद: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहला- फुसलाकर भगा ले जाने का पीड़ित पिता ने मुकदमा कराया दर्ज
क्षेत्र के एक ग्राम निवासी पिता ने अपनी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने दो युवकों पर रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। फैक्ट्री में काम करते समय किशोरी की दो लड़कों से पहचान हो गई, जो उसे बहलाकर भगा ले गए।