शाहबाद: घूंघट मैरिज हाल में अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा के होली मिलन समारोह में पहुंची उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी
एक मैरिज हॉल में अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा ने फूलों की होली खेलकर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री रजनी तिवारी और निवर्तमान सांसद ने शामिल होकर सभी को शुभकामनाएं दीं। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कस्बे के घूंघट मैरिज हॉल में महासभा का होली मिलन समारोह संपन्न हुआ।