चम्बा: राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार चम्बा पहुंचे हर्ष महाजन का गर्मजोशी से हुआ स्वागत
Chamba, Chamba | May 11, 2024 राज्यसभा सांसद बनने के बाद हर्ष महाजन शनिवार को पहली बार चम्बा पहुंचे। चम्बा पहुंचने पर हर्ष महाजन का शहर के लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से स्वागत किया। जिला मुख्यालय चम्बा में हर्ष महाजन के स्वागत में एक भव्य रैली भी निकाली गई। इसके उपरांत मुख्य चौक में उन्होंने चम्बा जिले की जनता का बहुमूल्य प्यार के लिए आभार प्रकट किया।